उधवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार स्वास्थ्य मेला | स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

उधवा (साहिबगंज): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उधवा में शनिवार को परिवार स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयंत कुमार तिवारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गुफरान आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद डॉ. गुफरान आलम ने हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य मेला जागरूकता रथ को रवाना किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य किशोरियों, नव-विवाहित जोड़ों और विवाहित दंपतियों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना था। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न जागरूकता स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही पोषण, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, स्वच्छता और कुपोषण से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने परिवार नियोजन से जुड़ी सुविधाओं और उपलब्ध दवाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर डॉ. सैय्यद सद्दाम, बीपीएम अनिल पाल, लेखापाल दिनेश कुमार, एलटी अतुल कुमार, रवि कुमार, एमपीडब्ल्यू तहसीन अख्तर, एएनएम ऋतु कुमारी, अर्चना कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित