हिरणपुर में एसआईआर अभियान का कांग्रेस ने किया निरीक्षण | मतदाताओं से जानी समस्याएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर (पाकुड़): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कांग्रेस ने भी जमीनी स्तर पर मतदाता सत्यापन प्रक्रिया का जायजा लिया। शनिवार को हिरणपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोवर आलम ने प्रखंड के तोरई, खजूरडांगा और झरनाटोला स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदाताओं से सीधे बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, ऑनलाइन प्रविष्टि और प्रपत्र भरने में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि गणना प्रपत्रों का वितरण लगातार किया जा रहा है। हालांकि कुछ बूथों पर मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण प्रक्रिया में थोड़ी धीमी गति देखी जा रही है, लेकिन कार्य नियमित रूप से जारी है।

जानकारी के अनुसार, बूथ संख्या-144 में अब तक 100 से अधिक गणना प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि पूरी की जा चुकी है, जबकि बूथ संख्या-145 में कार्य अपेक्षाकृत धीमी गति से चल रहा है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर बीएलओ और ग्रामीणों के सहयोग से सत्यापन प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

झरनाटोला क्षेत्र में बूथ की दूरी अधिक होने और मतदाताओं में जागरूकता की कमी को प्रमुख चुनौती बताया गया। इस दौरान मनोवर आलम ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि 30 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं के प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने मतदाताओं को यह भी बताया कि वर्तमान चरण में किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ को जमा करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सलाह दी कि गणना प्रपत्र केवल बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से ही भरें और किसी अनधिकृत व्यक्ति से फॉर्म न भरवाएं। उन्होंने कहा कि सही जानकारी के साथ सावधानीपूर्वक प्रपत्र भरने से भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सकेगा।

अंत में उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने और निर्वाचन आयोग के इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन