कटिहार रेल मंडल के यात्रियों को बड़ी राहत, मालदा कोर्ट और राधिकापुर समेत 3 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बहाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के कटिहार रेल मंडल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कटिहार–सोनैली और कटिहार–कुरेठा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण अस्थायी रूप से बंद की गई तीन महत्वपूर्ण पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन एक बार फिर बहाल कर दिया गया है। इससे सीमांचल क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सह पीआरओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि 55770/55769 कटिहार–मालदा कोर्ट पैसेंजर, 55727/55728 कटिहार–राधिकापुर पैसेंजर और 55729/55730 कटिहार–राधिकापुर पैसेंजर अब अपने निर्धारित गंतव्य तक नियमित रूप से संचालित होंगी। लंबे समय से इन ट्रेनों के बंद रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

रेल प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को यात्री सूचना प्रणाली, आईवीआरएस, 139 हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से इस जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले नई समय-सारणी की जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों और आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित