कटिहार में मद्य निषेध अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: मद्य निषेध विभाग में अवर निरीक्षक (SI) पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा-2026 जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बैठने की व्यवस्था और परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को बिहार सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कटिहार जिले में परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की थी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित