गोड्डा: सनौर पश्चिम टोला को पहली बार मिलेगी सड़क, स्वीकृति से ग्रामीणों में खुशी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: बसंतराय प्रखंड के सनौर गांव के पश्चिम टोला के लोगों का वर्षों पुराना सपना अब पूरा होने जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार इस टोले तक पक्की सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब तक यहां केवल दोपहिया वाहनों के आने-जाने लायक रास्ता था, जबकि चारपहिया वाहन इस बस्ती तक नहीं पहुंच पाते थे।

ग्रामीणों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने गोड्डा विधायक एवं मंत्री संजय प्रसाद यादव से सड़क निर्माण की मांग की थी। मंत्री ने चुनाव जीतने के बाद इसे प्राथमिकता देने का वादा किया था। अब विभागीय अधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर जल्द कार्य शुरू होने के संकेत दिए हैं। विभाग के जेई मिहिर कुमार और एसडीओ मंजीत कुमार ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

करीब 30 से 40 परिवारों वाले इस टोले के लोगों को वर्षों से सड़क के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए खाट का सहारा लेना पड़ता था और शादी-ब्याह जैसे अवसरों पर भी दूल्हा-दुल्हन को मुख्य सड़क तक पैदल जाना पड़ता था। सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीणों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका वर्षों पुराना सपना साकार होता नजर आ रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत लिट्टीपाड़ा में छात्र-छात्राओं को मिली साइकिलें

लिट्टीपाड़ा: शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में ‘उन्नति का पहिया’ साइकिल

अमड़ापाड़ा में एसआईआर की समीक्षा को लेकर झामुमो की प्रखंड बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

अमड़ापाड़ा: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा की अध्यक्षता में आयोजित

पाकुड़ में प्रेम तरु अभियान के तहत लगाए गए 50 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पाकुड़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकुड़ जिले में प्रेम तरु अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पाकुड़ में दिनदहाड़े शिक्षिका से 2 लाख की सोने की चेन झपटी, अपाचे बाइक सवार बदमाश फरार

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले में रविवार को दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अपाचे