पाकुड़ में प्रेम तरु अभियान के तहत लगाए गए 50 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकुड़ जिले में प्रेम तरु अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान कुल 50 पौधे लगाए गए, जिनमें अशोक, गुलमोहर, अमरूद, पीपल और बरगद जैसे पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्ष शामिल रहे। अभियान का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल के प्रति जागरूक करना था।

वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध ठाकुर ने किया। वहीं, प्रेम तरु के राज्य पीओसी एवं जिला युवा समन्वयक (पुरुष) सत्यम कुमार तथा जिला युवा समन्वयक (महिला) नंदिनी कुमारी के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पौधारोपण डाकघर, ब्लड बैंक, डीपीएस, एलीट पब्लिक स्कूल, माइनिंग कार्यालय और विद्युत कार्यालय सहित कई सार्वजनिक संस्थानों के परिसरों में किया गया।

इस अवसर पर प्रसेनजीत घोष, विभा पांडेय, मधु कुमारी, सोनू पासवान, दीपांकर कुमार, रिया प्रमाणिक, रजनी कुमारी, परिधि कुमारी, श्राबंती कुमारी, प्रिया मंडल, दीप कुमार सहित अनेक सेवा दल के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के समापन पर सभी सहयोगियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान संदेश दिया गया कि “एक वृक्ष – अनेक जीवन, आज लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे अनमोल उपहार है।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत लिट्टीपाड़ा में छात्र-छात्राओं को मिली साइकिलें

लिट्टीपाड़ा: शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में ‘उन्नति का पहिया’ साइकिल

अमड़ापाड़ा में एसआईआर की समीक्षा को लेकर झामुमो की प्रखंड बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

अमड़ापाड़ा: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा की अध्यक्षता में आयोजित

पाकुड़ में प्रेम तरु अभियान के तहत लगाए गए 50 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पाकुड़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकुड़ जिले में प्रेम तरु अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पाकुड़ में दिनदहाड़े शिक्षिका से 2 लाख की सोने की चेन झपटी, अपाचे बाइक सवार बदमाश फरार

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले में रविवार को दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अपाचे