अमड़ापाड़ा में एसआईआर की समीक्षा को लेकर झामुमो की प्रखंड बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमड़ापाड़ा: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम और जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की गई तथा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि एसआईआर अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी पंचायतों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने निर्देश दिया कि पर्यवेक्षक और बीएलए-2 अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें तथा योग्य मतदाताओं को फॉर्म भरने और ऑनलाइन आवेदन कराने में हरसंभव सहायता प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कार्यकर्ताओं से लोगों को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने और अभियान को सफल बनाने की अपील की। बैठक में केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हाँसदा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत लिट्टीपाड़ा में छात्र-छात्राओं को मिली साइकिलें

लिट्टीपाड़ा: शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में ‘उन्नति का पहिया’ साइकिल

अमड़ापाड़ा में एसआईआर की समीक्षा को लेकर झामुमो की प्रखंड बैठक, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

अमड़ापाड़ा: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा की अध्यक्षता में आयोजित

पाकुड़ में प्रेम तरु अभियान के तहत लगाए गए 50 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पाकुड़: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पाकुड़ जिले में प्रेम तरु अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पाकुड़ में दिनदहाड़े शिक्षिका से 2 लाख की सोने की चेन झपटी, अपाचे बाइक सवार बदमाश फरार

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर मोहल्ले में रविवार को दिनदहाड़े हुई चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। अपाचे