‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत लिट्टीपाड़ा में छात्र-छात्राओं को मिली साइकिलें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा: शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में ‘उन्नति का पहिया’ साइकिल वितरण योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय पहुंचने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साइकिल मिलने से उनका समय बचेगा, विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और पढ़ाई भी बेहतर ढंग से जारी रह सकेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

साइकिल वितरण के दौरान छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, अंचल अधिकारी पवन कुमार, कल्याण पदाधिकारी सुनील मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजन साहा, शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन