भागलपुर: हाईटेंशन तार हादसे के घायलों से मिले पूर्व राजद प्रत्याशी जेड हसन, मुआवजा और सुरक्षा की उठाई मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हबीबपुर स्थित अनजान शाह मजार कब्रिस्तान के पास 12 जुलाई को 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से घायल हुए लोगों से पूर्व राजद प्रत्याशी एस जेड हसन ने मायागंज अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों का हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

जेड हसन ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें उसी दिन मिल गई थी, लेकिन उस समय वे संगठन के कार्य से कोशी-सीमांचल क्षेत्र में थे। भागलपुर लौटते ही वे सीधे अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उन्होंने बिजली विभाग, जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से लगातार संपर्क कर घायलों को आवश्यक सहायता दिलाने का प्रयास किया।

उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह राहत की बात है कि किसी की जान नहीं गई। जेड हसन ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की कि जिले के कब्रिस्तानों, खेत-खलिहानों और अन्य स्थानों पर लटक रहे या जर्जर बिजली तारों को तत्काल दुरुस्त किया जाए तथा जहां आवश्यकता हो वहां कवर युक्त तार लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने यह भी मांग की कि बिजली हादसे में घायल लोगों को मिलने वाली सरकारी मुआवजा राशि जल्द उपलब्ध कराई जाए। जेड हसन ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन