भागलपुर: एलएलबी सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को टीएनबी लॉ कॉलेज, भागलपुर परिसर में 3 वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम की सीटों की संख्या पुनः 324 करने की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई।

धरना का नेतृत्व युवा कांग्रेस के नेता विकाश सिंह एवं एनएसयूआई के अमन कुमार मिनाटी ने किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एलएलबी सीटों में भारी कटौती से हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने मांग की कि सीटों की संख्या दोबारा 324 की जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नामांकन का अवसर मिल सके और टीएमबीयू (Tilka Manjhi Bhagalpur University) के छात्र-छात्राओं को लगभग 70 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित हो सके।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही सीटों की संख्या 324 नहीं करता है, तो युवा कांग्रेस और एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन उपवास भी किया जाएगा।

इस अवसर पर एनएसयूआई विश्वविद्यालय अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार शर्मा ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा के अधिकार से किसी भी छात्र को वंचित नहीं किया जा सकता। धरना-प्रदर्शन में सादिया परवीन, रवि कुमार (इंटेक अध्यक्ष), अभिषेक चौबे, अभिनंदन कुमार दास, आशीष कुमार, तौसीफ लतीफ, रूपेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत