पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी को लेकर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, रेलवे मैदान पाकुड़ की बैठक मंगलवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर सत्संग भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राणा शुक्ला ने की। इस दौरान समिति के संस्थापक हिसाबी राय, अखिलेश कुमार चौबे एवं संजय कुमार ओझा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में वर्ष 2025 में संपन्न गणपति महोत्सव के आयोजन की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी 28वें गणपति महोत्सव को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक, व्यवस्थित एवं भक्तिमय बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आयोजन को लेकर अपने सुझाव रखे। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का भी विशेष आयोजन किया जाएगा।

समिति के संस्थापक हिसाबी राय ने बताया कि 28वां गणपति महोत्सव 14 से 17 सितंबर 2026 तक रेलवे मैदान, पाकुड़ में आयोजित किया जाएगा। 14 सितंबर को प्रातः विधिवत कलश स्थापना एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ चार दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ होगा। 15 सितंबर की संध्या बाबा गणपति की भव्य महाआरती के बाद सांस्कृतिक संध्या सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सफल प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

पूजा के मार्गदर्शक अखिलेश कुमार चौबे ने कहा कि भगवान गणपति विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। बाबा गणपति की कृपा से ही किसी भी शुभ कार्य का सफल शुभारंभ संभव है। उन्होंने कहा कि गणपति महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को एकजुट करने, आपसी प्रेम एवं भाईचारा बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने श्रद्धालुओं से महोत्सव में पूरे भक्तिभाव के साथ शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

महोत्सव के अंतिम दिन 17 सितंबर को दोपहर में मटका फोड़ एवं डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद बाबा गणपति की प्रतिमा का भव्य नगर भ्रमण कराया जाएगा। नगर भ्रमण के उपरांत श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बागतीपाड़ा स्थित मनसा मंदिर तालाब में बाबा गणपति की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जाएगा।

नई कार्यकारिणी का गठन

बैठक के दौरान पुरानी पूजा समिति को भंग कर 28वें गणपति महोत्सव के सफल संचालन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संजय कुमार ओझा को संयोजक, अविनाश पंडित को अध्यक्ष, मुन्ना रविदास को कार्यकारी अध्यक्ष, पिंटू हजार एवं नितिन कुमार मंडल को उपाध्यक्ष, अजीत मंडल को सचिव, संजय कुमार राय को संयुक्त सचिव, राज चौधरी एवं निर्भय सिंह को सह सचिव, तन्मय पोद्दार को कोषाध्यक्ष तथा अंकित मंडल को व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के अंत में अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार ओझा, शंकरलाल साह, कैलाश मध्यान एवं लाल्टू भौमिक ने महोत्सव की व्यवस्था और तैयारियों को लेकर अपने सुझाव दिए। बैठक में बिट्टू राय, अमन भगत, कंवर राय, बुबाय रजक, रणजीत राम, विजय राय, आदित्य सिंह, ज्वाला सिंह, सादेकुल आलम, मिथिलेश मंडल, जितेश रजक, भक्ति पूजन प्रसाद, राका राय, संजय मंडल, जय राजवीर, उजय राय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के समापन पर सभापति राणा शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और बैठक समाप्ति की घोषणा की। समिति की ओर से शहर एवं आसपास के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होकर बाबा गणपति के 28वें महोत्सव को सफल बनाने की अपील की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन