15 जुलाई से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें पूजा विधि और धार्मिक महत्व: पंडित तरुण झा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सहरसा: ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान एवं फाउंडेशन, डॉ. रहमान चौक, सहरसा के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने बताया कि इस वर्ष आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई (बुधवार) से प्रारंभ होकर 24 जुलाई (शुक्रवार) को विजयादशमी के साथ संपन्न होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है।

पंडित तरुण झा ने बताया कि वर्षभर में कुल चार नवरात्रियां आती हैं, जिनमें चैत्र और शारदीय (अश्विन) नवरात्रि को प्रकट (उदय) नवरात्रि तथा आषाढ़ और माघ की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से साधकों और मां भगवती की विशेष आराधना करने वालों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिपदा से नवमी तक प्रतिदिन सुबह और शाम मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, आरती, दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा और दुर्गा सहस्रनाम का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है। इन नौ दिनों में दस महाविद्याओं की विशेष उपासना की जाती है और तंत्र साधना के लिए भी यह काल अत्यंत फलदायी माना जाता है।

पंडित तरुण झा के अनुसार गुप्त नवरात्रि में श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मान्यता है कि मां भगवती की कृपा से धन, संतान सुख, शत्रुओं से मुक्ति, मानसिक शांति तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इसलिए श्रद्धालुओं को पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत