पाकुड़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र और KKM कॉलेज में PG शुरू कराने की मांग, CM से मिले नेता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। पाकुड़ जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने और के.के.एम. कॉलेज में स्नातकोत्तर यानी पीजी पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला महासचिव अर्धेंदु गांगुली और झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इकबाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित निवेदन मुख्यमंत्री को सौंपते हुए जिले की आवश्यकताओं और विद्यार्थियों सहित आम लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर विशेष रूप से ध्यान आकृष्ट कराया गया। नेताओं ने बताया कि पाकुड़ जिले से बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए विदेश जाते हैं। इसके अलावा जिले से लोग हज यात्रा के लिए भी विदेश जाते हैं। ऐसे में पासपोर्ट बनवाने और इससे जुड़े कार्यों के लिए लोगों को दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें समय और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नेताओं ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पाकुड़ जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए। इससे छात्रों, युवाओं, विदेश में रोजगार की तलाश करने वाले कामगारों, हज यात्रियों और अन्य लोगों को पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

KKM कॉलेज में PG पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग

इसके साथ ही के.के.एम. कॉलेज, पाकुड़ में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। नेताओं ने कहा कि के.के.एम. कॉलेज जिले का प्रमुख शिक्षण संस्थान है, लेकिन यहां अभी स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है।

इसका असर खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों पर पड़ता है। उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए विद्यार्थियों को दुमका स्थित सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय या अन्य शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। इससे पढ़ाई के अलावा आवागमन, रहने और अन्य खर्चों का अतिरिक्त आर्थिक बोझ विद्यार्थियों और उनके परिवारों पर पड़ता है।

नेताओं ने कहा कि स्थानीय स्तर पर ही पीजी पाठ्यक्रम उपलब्ध होने से पाकुड़ जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में काफी सुविधा मिलेगी। खासकर छात्राओं को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है, क्योंकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जाने से जुड़ी अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मुख्यमंत्री से मांग की गई कि के.के.एम. कॉलेज में स्नातकोत्तर की कक्षाएं शुरू कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। इसके साथ ही विभिन्न विषयों में शिक्षकों के आवश्यक पद सृजित करने और कॉलेज की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में भी पहल की जाए। प्रयोगशाला, पुस्तकालय समेत अन्य जरूरी शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया।

अर्धेंदु गांगुली और शाहिद इकबाल ने कहा कि पाकुड़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना और के.के.एम. कॉलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू होने से जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, कामगारों और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा विभाग से दोनों मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन