कटिहार: राम दयाल मध्य विद्यालय परभैली में त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न, 1000 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत स्थित राम दयाल मध्य विद्यालय, परभैली में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) पटना के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। विद्यालय में आयोजित इस परीक्षा में कुल 1000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम नारायण यादव ने बताया कि त्रैमासिक परीक्षा 7 जुलाई से 13 जुलाई तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान विभिन्न कक्षाओं के लिए अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत, हिंदी, पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों का मूल्यांकन किया गया। साथ ही शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का भी ग्रेडिंग के माध्यम से आकलन किया गया।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि परीक्षा में कक्षा 1 के 32, कक्षा 2 के 82, कक्षा 3 के 79, कक्षा 4 के 93, कक्षा 5 के 104, कक्षा 6 के 196, कक्षा 7 के 215 तथा कक्षा 8 के 198 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना और सीखने की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक असीम लाल यादव, शंभू मंडल, मो. बदीउज्जमा, प्रियंका कुमारी, निखत प्रवीण, आभा कुमारी, मधु कुमारी और प्रभाकर राय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि संजीव कुमार परीक्षा नियंत्रक के रूप में कार्यरत रहे। प्रधानाध्यापक ने सभी शिक्षकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि परीक्षा पूरी ईमानदारी, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित