घाटशिला में 55 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास | विधायक सोमेश चंद्र सोरेन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले के दाहिगोड़ा स्थित गोपालपुर में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस भवन का निर्माण जिला परिषद विभाग की ओर से कराया जाएगा, जबकि निर्माण कार्य रंजुला कंस्ट्रक्शन के सुजय सिंह की देखरेख में पूरा होगा।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में स्वास्थ्य संबंधी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

विधायक ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण से गोपालपुर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर श्रीमती इंद्राणी राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय, जगन्नाथ कालिंदी, सत्यनारायण पुष्टि, झामुमो के जगदीश भकत, दुर्गा मुर्मू, काजल डॉन, सुजय सिंह, बाबूलाल मुर्मू, बबलू हुसैन, तपन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन