गोड्डा में मंईयां सम्मान योजना की अप्रैल-जून राशि का शत-प्रतिशत भुगतान पूरा, 1.94 लाख महिलाओं को मिला लाभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गोड्डा जिले में अप्रैल, मई और जून 2026 की सम्मान राशि का शत-प्रतिशत भुगतान पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा ने बताया कि तीन महीनों के दौरान जिले की 1.94 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से करीब 146.05 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता रही है कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक समय पर, पारदर्शी और निर्बाध तरीके से पहुंचे। इसके लिए सभी प्रखंडों में लंबित मामलों की समीक्षा, बैंक खातों का सत्यापन, आधार सीडिंग, तकनीकी समस्याओं के समाधान और भुगतान से जुड़ी बाधाओं को दूर करने का कार्य लगातार किया गया।

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार अप्रैल 2026 में 1,94,839 लाभुकों को 48.71 करोड़ रुपये, मई में 1,94,693 लाभुकों को 48.67 करोड़ रुपये और जून में 1,94,681 लाभुकों को 48.67 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। तीनों महीनों में कुल 146.05 करोड़ रुपये सीधे लाभुक महिलाओं के खातों में भेजे गए।

योजना के तहत गोड्डा प्रखंड में सबसे अधिक 37,311 महिलाओं को लाभ मिला। इसके अलावा महागामा, पोड़ैयाहाट, मेहरमा, ठाकुरगंगटी, बोआरीजोर, पथरगामा, बसंतराय, सुंदरपहाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों की महिलाओं को भी योजना का लाभ प्राप्त हुआ।

उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को नए आवेदनों, बैंक खातों के सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने महिलाओं से अपील की कि भुगतान से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे संबंधित प्रखंड कार्यालय, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग या जिला प्रशासन से संपर्क करें, ताकि उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित