विश्व जनसंख्या दिवस पर एस.एम. कॉलेज भागलपुर की जागरूकता रैली, परिवार नियोजन का दिया संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की एस.एम. कॉलेज, भागलपुर इकाई द्वारा महाविद्यालय के दत्तक ग्राम मकबरी मोहल्ला में जनसंख्या जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर मुकेश कुमार सिंह ने किया। रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन और छोटे परिवार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रिथा बसु के निर्देशन में हुआ। इस दौरान स्वयंसेविकाओं दिव्या, निकिता, रानी, जान्हवी, छोटी सहित कई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जागरूकता अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और परिवार नियोजन के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन