भागलपुर: टीएनबी कॉलेज की समस्याओं को लेकर SSAI ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) के कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य दीपू महतो से मुलाकात कर महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए मौखिक रूप से भी अपनी बात रखी।

ज्ञापन में महाविद्यालय परिसर में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने, लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने, छात्रावास की जर्जर एवं अव्यवस्थित स्थिति में सुधार करने तथा परिसर की अन्य बुनियादी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई।

कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज ने कहा कि यदि कॉलेज प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया छात्रों के हित में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगी। वहीं छात्र नेता अंकुर गुप्ता ने भी कहा कि कॉलेज की समस्याओं का समय पर समाधान छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य और शैक्षणिक माहौल के लिए आवश्यक है।

इस दौरान संगठन के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में टीएनबी कॉलेज की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन