कटिहार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ैया में त्रैमासिक परीक्षा संपन्न, 197 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार/कदवा: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पटना के निर्देशानुसार कदवा प्रखंड की भर्री पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़ैया में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है। परीक्षा में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की प्रथम पाली तथा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की द्वितीय पाली में विभिन्न विषयों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के कुल 197 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें कक्षा 1 से 5 तक के 118 तथा कक्षा 6 से 8 तक के 79 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा पूरी तरह अनुशासित और नकलमुक्त वातावरण में आयोजित की गई।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार, संजीत कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि इस मूल्यांकन का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन कर उनकी सीखने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा फ्रंट ऑफिस की पहल, रूठे दंपति में कराया समझौता और दी विदाई

गोड्डा व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट ऑफिस ने एक प्री लिटिगेशन मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन कर एक दंपति को फिर

बसंतराय में डाक विभाग की पहल, रक्षाबंधन पर होगी ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता

डिजिटल दौर में जहां शुभकामनाओं का आदान-प्रदान मोबाइल और सोशल मीडिया तक सीमित होता जा रहा है, वहीं भारतीय डाक विभाग पारंपरिक डाक संस्कृति को

महागामा में आज होगा आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, राहत-बचाव तैयारियों की होगी जांच

महागामा अनुमंडल प्रशासन द्वारा बुधवार 15 जुलाई को ऊर्जानगर बी-टाइप पार्क में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी

गोड्डा DDMA बैठक: 34 आपदा राहत आवेदनों की समीक्षा, 30 को मिली मंजूरी

गोड्डा जिले में आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (DDMA) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में