कटिहार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगांव में त्रैमासिक परीक्षा संपन्न, 352 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार/कदवा: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), पटना के निर्देशानुसार कदवा प्रखंड की सिकोरना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगांव में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की प्रथम त्रैमासिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक शेखर कुमार दास ने बताया कि परीक्षा 7 जुलाई से 13 जुलाई तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में कक्षा 1 से 5 तथा द्वितीय पाली में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।

उन्होंने बताया कि विद्यालय के कुल 352 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इनमें कक्षा 1 के 24, कक्षा 2 के 18, कक्षा 3 के 24, कक्षा 4 के 32, कक्षा 5 के 22, कक्षा 6 के 95, कक्षा 7 के 61 तथा कक्षा 8 के 82 विद्यार्थी शामिल रहे। परीक्षा पूरी तरह अनुशासित एवं नकलमुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार पंडित, वाजिद अंसारी, सुमन कुमार और राकेश कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि इस मूल्यांकन का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन करना और उनकी सीखने की क्षमता को और बेहतर बनाना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन