कटिहार: धुरियाही में गंगा कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद तारिक अनवर, अधिकारियों को दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार/मनिहारी: कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत धुरियाही पंचायत के धुरियाही गांव में गंगा नदी से हो रहे भीषण कटाव का जायजा लेने शनिवार को सांसद तारिक अनवर पहुंचे। उन्होंने कटाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और मौके पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्देश दिया कि कटाव निरोधी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर तेज गति और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि बाढ़ और कटाव से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कटिहार जिला बिहार के सबसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां हर वर्ष बाढ़ और गंगा कटाव से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार से कई बार स्थायी समाधान की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी और दीर्घकालिक योजना लागू नहीं हो सकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर वर्ष बाढ़ से पहले तैयारियों के बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग दिखाई देती है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि कटाव निरोधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास, अवधेश मंडल, भोला प्रसाद यादव, संजय पांडे, बलराज यादव, सुबोध यादव, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित