पाकुड़: अंगिका समाज की नई जिला कार्यकारिणी का गठन, भाषा संरक्षण पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: झारखंड प्रदेश अंगिका समाज (अंग) की जिला इकाई, पाकुड़ की संगठनात्मक बैठक प्रदेश पर्यवेक्षक सुरजीत झा की देखरेख में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026–2029 के लिए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने तथा अंगिका भाषा के संरक्षण और संवर्धन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

नई कार्यकारिणी में डॉ. मनोहर कुमार को जिला अध्यक्ष, कृपा सिन्धु तिवारी ‘बच्चन’ को महासचिव, संजय कुमार शुक्ला को सचिव और अरुण कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कैलाश झा और रूमा सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा झारखंड राज्य साहित्य, संगीत, नाटक एवं ललित कला के जिला प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया।

बैठक में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अंगिका महिला समूह, पाकुड़ का भी गठन किया गया। इसमें प्राची चौधरी को अध्यक्षा, निधि गुप्ता एवं सीमा कुमारी को उपाध्यक्ष, पूनम देवी को सचिव, रश्मि कुमारी को संगठन सचिव, नीतू देवी को सह-संगठन सचिव, मधु देवी को कोषाध्यक्ष, निक्की कुमारी को मीडिया प्रभारी तथा मीरा प्रवीण सिंह को संरक्षक बनाया गया।

बैठक में आगामी जनगणना में अंगिका भाषा को पृथक भाषा के रूप में दर्ज कराने, जेटेट नियुक्ति नियमावली में अंगिका भाषा को शामिल कराने, सदस्यता अभियान को तेज करने तथा संगठन का विस्तार पंचायत स्तर तक करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने अंगिका भाषा के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प भी लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा फ्रंट ऑफिस की पहल, रूठे दंपति में कराया समझौता और दी विदाई

गोड्डा व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट ऑफिस ने एक प्री लिटिगेशन मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन कर एक दंपति को फिर

बसंतराय में डाक विभाग की पहल, रक्षाबंधन पर होगी ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता

डिजिटल दौर में जहां शुभकामनाओं का आदान-प्रदान मोबाइल और सोशल मीडिया तक सीमित होता जा रहा है, वहीं भारतीय डाक विभाग पारंपरिक डाक संस्कृति को

महागामा में आज होगा आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, राहत-बचाव तैयारियों की होगी जांच

महागामा अनुमंडल प्रशासन द्वारा बुधवार 15 जुलाई को ऊर्जानगर बी-टाइप पार्क में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी

गोड्डा DDMA बैठक: 34 आपदा राहत आवेदनों की समीक्षा, 30 को मिली मंजूरी

गोड्डा जिले में आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (DDMA) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में