पाँच साल के संघर्ष के बाद समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, बदले पदनाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: झारखंड सरकार द्वारा समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न पदों के पदनाम परिवर्तन संबंधी अधिसूचना जारी किए जाने के बाद झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, पाकुड़ जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंगलवार को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने इस निर्णय को पाँच वर्षों के लंबे संघर्ष की बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री, कार्मिक विभाग एवं मुख्य सचिव के प्रति आभार व्यक्त किया।

संघ के जिलाध्यक्ष राम विलास यादव ने बताया कि समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी पिछले लगभग पाँच वर्षों से अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे थे। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार निम्न वर्गीय लिपिक का पदनाम सहायक, उच्च वर्गीय लिपिक का वरीय सहायक, प्रधान लिपिक का सहायक प्रशासी पदाधिकारी, कार्यालय अधीक्षक का प्रशासी पदाधिकारी (ग्रेड-2) तथा प्रशासी पदाधिकारी का प्रशासी पदाधिकारी (ग्रेड-1) कर दिया गया है।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री, कार्मिक सचिव एवं मुख्य सचिव के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही स्थानीय मीडिया का भी आभार व्यक्त किया, जिसने कर्मचारियों की मांगों और संघर्ष को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा फ्रंट ऑफिस की पहल, रूठे दंपति में कराया समझौता और दी विदाई

गोड्डा व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट ऑफिस ने एक प्री लिटिगेशन मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन कर एक दंपति को फिर

बसंतराय में डाक विभाग की पहल, रक्षाबंधन पर होगी ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता

डिजिटल दौर में जहां शुभकामनाओं का आदान-प्रदान मोबाइल और सोशल मीडिया तक सीमित होता जा रहा है, वहीं भारतीय डाक विभाग पारंपरिक डाक संस्कृति को

महागामा में आज होगा आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, राहत-बचाव तैयारियों की होगी जांच

महागामा अनुमंडल प्रशासन द्वारा बुधवार 15 जुलाई को ऊर्जानगर बी-टाइप पार्क में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी

गोड्डा DDMA बैठक: 34 आपदा राहत आवेदनों की समीक्षा, 30 को मिली मंजूरी

गोड्डा जिले में आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार (DDMA) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में