कटिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, डीएम ने सोलर प्लांट लगाने में तेजी लाने के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार के विकास भवन में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, सोलर रूफटॉप स्थापना में तेजी लाने और अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में महापौर, नगर निगम एवं नगर पंचायतों के प्रतिनिधि, जिले के विभिन्न बैंकों के प्रबंधक तथा विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जाए और पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द योजना से जोड़ा जाए।

बैठक में बताया गया कि योजना के तहत घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार द्वारा 1 किलोवाट पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000 तथा 3 किलोवाट पर ₹78,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके अलावा सोलर रूफटॉप लगाने के लिए बैंकों द्वारा 5.75% से 7% वार्षिक की आसान ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस योजना से उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आएगी, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन