पाकुड़: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, बीएलओ, सुपरवाइजर और एईआरओ से मांगा जवाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-213 पर कार्य में पाई गई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) से स्पष्टीकरण मांगा है।

14 जुलाई 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 बैठक का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने किया। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या-213 की एएसडीडी (Absent, Shifted, Dead & Duplicate) सूची में कुछ मतदाताओं के संबंध में त्रुटिपूर्ण अंकन पाया गया। समीक्षा में सामने आया कि कुछ मतदाताओं को अनुपस्थित और कुछ को स्थायी रूप से स्थानांतरित दिखाया गया था, जबकि भौतिक सत्यापन में यह जानकारी सही नहीं पाई गई।

मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि एएसडीडी सूची को अंतिम रूप देने से पहले प्रत्येक प्रविष्टि का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन अनिवार्य होगा। बिना पर्याप्त आधार और स्थल सत्यापन के किसी भी मतदाता का नाम इस सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी शुद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। यदि पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही, त्रुटि या नियमों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीती विजेता ट्रॉफी

पाकुड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खेल कार्यालय पाकुड़ और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक

इनडोर स्टेडियम की समस्याओं को लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ने खेलकूद पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पाकुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन

ससुर की मौत मामले में आरोपी दामाद गिरफ्तार, भातोकुंडी में घरेलू विवाद के बाद हुई थी घटना

पाकुड़: थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद के दौरान 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन