पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर महिला रेलकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, 40 महिलाओं ने कराई जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ रेलवे स्टेशन के डॉरमेट्री हॉल में बुधवार को महिला रेल कर्मचारियों एवं रेलवे कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य महिला रेलकर्मियों, उनके परिवारों और बच्चियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस दौरान करीब 40 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में डॉ. दीपा, डॉ. अरुण और रामपुरहाट हेल्थ यूनिट के डॉ. अब्दुल समीम ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान चिकित्सा टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया।

ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस, पाकुड़ शाखा ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी पहल के तहत प्रत्येक सप्ताह रेलवे चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, ताकि कर्मचारियों और उनके परिजनों को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

शाखा ने बताया कि इस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक, हावड़ा तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, हावड़ा के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। भविष्य में भी रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

शिविर के सफल आयोजन में संतोष कुमार, भोपाली कुमार यादव, गौरव यादव, शिवम कुमार, विष्णु कुमार, टीआई कोयला, नितेश कुमार राय और टीआई चेजर प्रवीण कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन