गोड्डा में ‘माई भारत’ जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत (माई भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘माई भारत’ की अवधारणा, उद्देश्यों, गतिविधियों तथा जिला सलाहकार समिति की भूमिका और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही युवाओं को कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में ‘माई भारत’ पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने जिले के सभी उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में ‘माई भारत’ नोडल अधिकारी एवं कैंपस एम्बेसडर का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच नियमित समन्वय बनाए रखने और प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित करने को भी कहा।

उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से लिए गए निर्णयों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गांव-टोलों, विशेषकर हंसडीहा से महागामा मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में ‘माई भारत’ जिला सलाहकार समिति की पहली बैठक, युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर

गोड्डा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत (माई भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की जिला सलाहकार

गोड्डा: महागामा में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, मानव तस्करी पीड़ितों के अधिकारों की दी जानकारी

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बुधवार को महागामा प्रखंड के

पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर महिला रेलकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, 40 महिलाओं ने कराई जांच

पाकुड़ रेलवे स्टेशन के डॉरमेट्री हॉल में बुधवार को महिला रेल कर्मचारियों एवं रेलवे कर्मचारियों के परिवारजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

पाकुड़: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, बीएलओ, सुपरवाइजर और एईआरओ से मांगा जवाब

  मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार निगरानी