पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भाजपा नेता आलोक कुमार मित्रा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर विधानसभा से पाँच बार विधायक रहे एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय विजय कुमार मित्रा के सुपुत्र, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य श्री आलोक कुमार मित्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

श्री चौबे ने भागलपुर स्थित उनके आवास पर पहुँचकर दिवंगत आलोक कुमार मित्रा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा भारतीय जनता पार्टी का ध्वज अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत वे भागलपुर के बरारी घाट पहुँचे, जहाँ उन्होंने अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर श्री चौबे ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आलोक कुमार मित्रा एक समर्पित, कर्मठ एवं संगठननिष्ठ कार्यकर्ता थे, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन संगठन एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्री चौबे ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन