अकबरनगर पहुंचे पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

भागलपुर के अकबरनगर स्थित शिव मंदिर चौक पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र का भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। किसान मोर्चा जिला महामंत्री सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्थानीय समस्याओं को लेकर मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया।

कार्यक्रम में अकबरनगर थाना के सामने पीडब्ल्यूडी की खाली जमीन पर थाना निर्माण, बाजार में नाला निर्माण तथा एसएच-85 पर रेल ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग उठाई गई। मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने स्थल का निरीक्षण करते हुए आश्वासन दिया कि यदि स्थानीय लोग लिखित रूप से थाना निर्माण का प्रस्ताव देंगे तो विभाग से एनओसी दिलाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन