मैंगो मैन अशोक चौधरी के घर पहुंचे पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत महेशी पंचायत में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र का मैंगो मैन अशोक चौधरी एवं स्वर्गीय नजीर चौधरी के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। मदन चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं आम के पौधे भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी सियाराम बाबू को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं और विकास संबंधी मांगें रखीं। इनमें अगुवानी पुल का नाम अजगैबीनाथ के नाम पर रखने, तिलकामांझी की प्रतिमा पुल के समीप स्थापित करने तथा अन्य स्थानीय विकास कार्यों की मांग प्रमुख रही। कार्यक्रम में जदयू एवं भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीती विजेता ट्रॉफी

पाकुड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खेल कार्यालय पाकुड़ और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक

इनडोर स्टेडियम की समस्याओं को लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ने खेलकूद पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पाकुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन

ससुर की मौत मामले में आरोपी दामाद गिरफ्तार, भातोकुंडी में घरेलू विवाद के बाद हुई थी घटना

पाकुड़: थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद के दौरान 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन