पांचाटि पूजा के साथ शुरू हुई धान रोपाई, कुड़मि समाज ने निभाई पारंपरिक कृषि परंपरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: अच्छी वर्षा होने के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि कार्यों ने गति पकड़ ली है। इसी क्रम में पथरगामा प्रखंड की पीपरा पंचायत अंतर्गत होपनाटोला गांव में कुड़मि समाज ने पारंपरिक पांचाटि पूजा के साथ धान रोपाई की शुरुआत की। धार्मिक रीति-रिवाजों और पारंपरिक नेगाचार के साथ संपन्न इस अनुष्ठान में अच्छी फसल और समृद्धि की कामना की गई।

आदिवासी कुड़मि समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि कुड़मि समुदाय में धान रोपाई से पहले पांच गोछी धान का बिहन, अरवा चावल, दूब घास, धूप, अगरबत्ती, बेलपत्र और फूल अर्पित कर खेत की पूजा की जाती है। परंपरा के अनुसार सबसे पहले महिलाएं खेत के एक कोने में धान की रोपाई करती हैं। इसके बाद हल-बैल की पूजा कर पूरे खेत में धान रोपने का कार्य शुरू किया जाता है।

उन्होंने कहा कि धान कुड़मि समुदाय की सबसे महत्वपूर्ण फसल है और समुदाय का जीवन मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। अच्छी धान की पैदावार होने से पूरे वर्ष खाद्यान्न की उपलब्धता बनी रहती है। उन्होंने भगवान से समय पर वर्षा और बेहतर फसल की प्रार्थना करते हुए किसानों की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर रामेश्वर महतो, दीपक कुमार महतो, दिव्यांश कुमार महतो, मीणा महतो, सोनी महतो एवं दीप्ति श्री महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीती विजेता ट्रॉफी

पाकुड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खेल कार्यालय पाकुड़ और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक

इनडोर स्टेडियम की समस्याओं को लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ने खेलकूद पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पाकुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन

ससुर की मौत मामले में आरोपी दामाद गिरफ्तार, भातोकुंडी में घरेलू विवाद के बाद हुई थी घटना

पाकुड़: थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद के दौरान 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन