कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा: प्रखंड थाना क्षेत्र की दिग्घी पंचायत अंतर्गत दिग्घी गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान रविकांत मंडल (35 वर्ष), पिता स्वर्गीय दिनेश मंडल, निवासी दिग्घी गांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक वीरेंद्र मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

मृतक की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि उनके पति मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। बुधवार रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के एक कुएं में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रविकांत मंडल के रूप में की।

परिजनों के अनुसार रविकांत मंडल पहले भी एक बार कुएं में गिर चुके थे, लेकिन उस समय ग्रामीणों की तत्परता से उनकी जान बच गई थी। उन्होंने बताया कि वह नशे का सेवन भी करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन