घाटशिला: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने सांसद-विधायक का काफिला रोका

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला सड़क विरोध उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब पूर्वी सिंहभूम के टिकरी गांव में जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के काफिले को करीब 30 मिनट तक रोककर जोरदार प्रदर्शन किया।

महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में सड़क पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि टिकरी गांव की मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है। जगह-जगह बने गड्ढों और टूटी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी सड़क की अनदेखी कर दूसरी सड़क का भूमि पूजन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पहले टिकरी गांव की सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक उनकी सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक किसी अन्य सड़क परियोजना का काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

स्थिति को देखते हुए सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन वाहन से उतरकर पैदल ग्रामीणों के बीच पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल सड़क के गड्ढों में मिट्टी डालकर अस्थायी मरम्मत कराने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीणों से मांगपत्र सौंपने को कहा और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

लिखित और मौखिक आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया, जिसके बाद सांसद और विधायक का काफिला भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए रवाना हो सका।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन