गोड्डा: फेसबुक शिकायत पर डीसी का एक्शन, बीएलओ के पति पर FIR

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा फेसबुक शिकायत पर उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान से जुड़ी शिकायत फेसबुक पर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में मतदान केंद्र संख्या-232 की बीएलओ के स्थान पर उनके पति मोइनुद्दीन अंसारी द्वारा एन्यूमरेशन फॉर्म भरने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली और निर्वाचन कार्य में अनधिकृत हस्तक्षेप की पुष्टि हुई।

उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बीएलओ पर्यवेक्षक और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी से जांच कराई। स्थल निरीक्षण, संबंधित लोगों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शिकायत सही पाई गई। इसके बाद गोड्डा मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 105/2026 के तहत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 28ए एवं 32, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 308 तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

जिला प्रशासन ने संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण भी मांगा है और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अनधिकृत हस्तक्षेप या नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि निर्वाचन से जुड़ी किसी भी शिकायत या सूचना को प्रमाण के साथ प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि निष्पक्ष जांच कर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मेहरमा में शुरू हुआ मां दुर्गा प्लाइस ब्रिक्स प्लांट, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मेहरमा (गोड्डा): अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा प्लाइस ब्रिक्स प्लांट का रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।

गोड्डा में स्वास्थ्य विभाग और विद्यापति सांस्कृतिक परिषद ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

गोड्डा: स्वास्थ्य विभाग एवं विद्यापति सांस्कृतिक परिषद, गोड्डा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विद्यापति भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर

गोड्डा: प्रोजेक्ट आत्मनिर्भरता से सामाजिक रूप से सशक्त बन रहे जरूरतमंद, डालसा ने किया जागरूकता कार्यक्रम

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार तथा सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर सदर प्रखंड

गोड्डा में JSSC क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा संपन्न, 7,229 में सिर्फ 1,466 अभ्यर्थी हुए शामि

गोड्डा: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रविवार को गोड्डा जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और