पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर में विदाई व स्वागत समारोह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हिरणपुर: पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय, हिरणपुर में शुक्रवार को तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह के सम्मान में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी। उन्होंने 15 फरवरी 2016 से 1 जुलाई 2026 तक विद्यालय में अपनी सेवाएं दीं और इस दौरान विद्यालय के शैक्षणिक व प्रशासनिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षकों एवं कर्मियों ने उन्हें स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसी अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू, बड़पोखर से स्थानांतरित होकर पूनम रानी ने पुनः पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय, हिरणपुर में सहायक आचार्य के रूप में योगदान दिया। विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान विद्यालय के प्रभारी का दायित्व एलिजाबेथ केरकेट्टा ने संभाल लिया। विद्यालय परिवार ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

धनबाद में मैथन-पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ा, गेट और गैलरी खोलकर छोड़ा जा रहा पानी

धनबाद में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

बिहार में परीक्षा सुधार के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित, न्यायमूर्ति हरीश कुमार बने अध्यक्ष

बिहार में प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने परीक्षा सुधार विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

नेपाल में तबाही के बाद उत्तरी बिहार में बाढ़ का अलर्ट, 6 से अधिक जिलों पर मंडराया खतरा

नेपाल और तिब्बत के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड के बाद उत्तरी बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

झारखंड सरकार केंद्र से आर-पार की तैयारी में, 14 हजार करोड़ का राजस्व बचाने सुप्रीम कोर्ट जाएगी

महाधिवक्ता ने सेस वसूली जारी रखने की दी सलाह झारखंड के महाधिवक्ता रोहिताश्य राय ने राज्य सरकार को सलाह दी है कि फिलहाल खनिजों पर