पाकुड़ रथ मेला चोरी मामला: पश्चिम बंगाल के दो शातिर चोर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: पाकुड़ रथ मेला चोरी मामले में नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रथ मेला में श्रद्धालुओं और मेला घूमने आए लोगों के मोबाइल, पर्स, नकदी और अन्य सामान की चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए पश्चिम बंगाल के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के छह मोबाइल फोन और 7,390 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को नगर थाना क्षेत्र में आयोजित रथ मेला के दौरान चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। पीड़ित विश्वजीत सरकार, वंदना देवी, प्रमिला मंडल, प्रियंका देवी, पद्मावती देवी और नमिता मंडल की लिखित शिकायत पर नगर थाना में कांड संख्या 170/26 से 175/26 तक अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) और छापेमारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के पांडेश्वर थाना क्षेत्र निवासी सोहन सिंह और रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पाकुड़ रथ मेला चोरी मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के छह मोबाइल फोन और 7,390 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस अवर निरीक्षक सन्नी सुप्रभात, मिथुन रजक, अनंत साह, तकनीकी शाखा के पुलिस अवर निरीक्षक सुकदेव साह, सहायक अवर निरीक्षक अरुण ठाकुर, तकनीकी शाखा के आरक्षी सुरज मुर्मू तथा नगर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

पाकुड़ पुलिस ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों, मेलों और धार्मिक आयोजनों में अपने मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1091, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा एम्बुलेंस सेवा 108 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

धनबाद में मैथन-पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ा, गेट और गैलरी खोलकर छोड़ा जा रहा पानी

धनबाद में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

बिहार में परीक्षा सुधार के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित, न्यायमूर्ति हरीश कुमार बने अध्यक्ष

बिहार में प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने परीक्षा सुधार विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

नेपाल में तबाही के बाद उत्तरी बिहार में बाढ़ का अलर्ट, 6 से अधिक जिलों पर मंडराया खतरा

नेपाल और तिब्बत के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड के बाद उत्तरी बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

झारखंड सरकार केंद्र से आर-पार की तैयारी में, 14 हजार करोड़ का राजस्व बचाने सुप्रीम कोर्ट जाएगी

महाधिवक्ता ने सेस वसूली जारी रखने की दी सलाह झारखंड के महाधिवक्ता रोहिताश्य राय ने राज्य सरकार को सलाह दी है कि फिलहाल खनिजों पर