तारानगर और झुकरहट्टी पंचायत में एसआईआर हेल्प डेस्क, लोगों को मिली निःशुल्क सहायता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: तारानगर और झुकरहट्टी पंचायत में एसआईआर हेल्प डेस्क का आयोजन कर स्थानीय लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में निःशुल्क सहायता प्रदान की गई। पूर्व विधायक एवं संथाल परगना प्रभारी अकिल अख्तर के निर्देश पर आयोजित इस पहल में बड़ी संख्या में लोगों के एसआईआर फॉर्म भरवाए गए और उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

हेल्प डेस्क पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को एसआईआर फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य औपचारिकताओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों के आवेदन बिना किसी शुल्क के भरवाए गए, ताकि जानकारी के अभाव में किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर अकिल अख्तर ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा जनता की सेवा, उनके अधिकारों की रक्षा और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तर पर लगातार एसआईआर हेल्प डेस्क संचालित किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में ऐसे शिविर आयोजित कर लोगों को निःशुल्क सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा भावना के साथ जनता के बीच रहकर प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की हरसंभव सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना और सरकारी प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं सुलभ बनाना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

धनबाद में मैथन-पंचेत डैम का जलस्तर बढ़ा, गेट और गैलरी खोलकर छोड़ा जा रहा पानी

धनबाद में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

बिहार में परीक्षा सुधार के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित, न्यायमूर्ति हरीश कुमार बने अध्यक्ष

बिहार में प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार ने परीक्षा सुधार विशेषज्ञ समिति का गठन किया है।

नेपाल में तबाही के बाद उत्तरी बिहार में बाढ़ का अलर्ट, 6 से अधिक जिलों पर मंडराया खतरा

नेपाल और तिब्बत के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड के बाद उत्तरी बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

झारखंड सरकार केंद्र से आर-पार की तैयारी में, 14 हजार करोड़ का राजस्व बचाने सुप्रीम कोर्ट जाएगी

महाधिवक्ता ने सेस वसूली जारी रखने की दी सलाह झारखंड के महाधिवक्ता रोहिताश्य राय ने राज्य सरकार को सलाह दी है कि फिलहाल खनिजों पर