पाकुड़ में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: रविवार को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पाकुड़ पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को शनिवार को पुलिस केंद्र में आयोजित विशेष ब्रीफिंग के दौरान विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को सुबह 6 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रूप से कोषागार अथवा वज्रगृह तक पहुंचाने के बाद ही ड्यूटी समाप्त होगी। फ्रिस्किंग के दौरान झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की अधिकृत एजेंसी के साथ पूर्ण सहयोग करने का भी निर्देश दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने गश्ती दलों को परीक्षा शुरू होने से पहले दंडाधिकारी के साथ परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रूप से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे वापस कोषागार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों से भी परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस