पाकुड़ में अपराध नियंत्रण पर सख्त पुलिस अधीक्षक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और सड़क सुरक्षा के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शनिवार को पाकुड़ मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के निष्पादन, सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को पॉक्सो अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित वारंट, कुर्की और अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर अनुसंधान में तेजी लाने पर जोर दिया।

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन पंजीकरण, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों की ई-डार (e-DAR) प्रणाली में अनिवार्य प्रविष्टि सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

एसपी ने चोरी, लूट, डकैती और गृहभेदन जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित गश्त और सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन और परिवाद पत्रों के लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने को कहा। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को थाने आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन व्यवहार करने और उनकी शिकायतों पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

बैठक में प्रत्येक माह स्कूलों, कॉलेजों, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, मानव तस्करी, नशामुक्ति, महिला सुरक्षा, डायन प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। वहीं, पिछले पांच वर्षों के संपत्तिमूलक अपराधों में शामिल दोषसिद्ध अपराधियों की निगरानी और मिशन वात्सल्य पोर्टल पर गुमशुदा नाबालिगों से जुड़े मामलों की समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान रथ यात्रा को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समीक्षा बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सभा आयोजित कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एंडेवर एकेडमी में जेटेट की निःशुल्क साप्ताहिक टेस्ट सीरीज, सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परखी तैयारी

पाकुड़ के एंडेवर एकेडमी में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की निःशुल्क साप्ताहिक टेस्ट सीरीज आयोजित की गई। मॉक टेस्ट में सैकड़ों अभ्यर्थियों

पाकुड़ में अपराध नियंत्रण पर सख्त पुलिस अधीक्षक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और सड़क सुरक्षा के दिए निर्देश

पाकुड़: समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में शनिवार को पाकुड़ मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में

पाकुड़ के आदित्य नारायण ठाकुर ने नीट में 584 अंक और AIR 16240 हासिल कर जिले का बढ़ाया मान

पाकुड़: जिले के डीएवी स्कूल के छात्र आदित्य नारायण ठाकुर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में 584 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक

पाकुड़ में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश

पाकुड़: रविवार को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पाकुड़ पुलिस प्रशासन