एंडेवर एकेडमी में जेटेट की निःशुल्क साप्ताहिक टेस्ट सीरीज, सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परखी तैयारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ के एंडेवर एकेडमी में रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) की निःशुल्क साप्ताहिक टेस्ट सीरीज आयोजित की गई। मॉक टेस्ट में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने भाग लेकर अपनी तैयारी का मूल्यांकन किया। संस्थान का उद्देश्य प्रतियोगी छात्रों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्रदान कर उनकी सफलता की संभावनाओं को बढ़ाना है।

बीजीआर माइनिंग इन्फ्रा एवं जिला प्रशासन, पाकुड़ के सहयोग से संचालित एंडेवर एकेडमी पिछले तीन वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी करा रही है। संस्थान से हर वर्ष दर्जनों अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। रविवार को आयोजित मॉक टेस्ट की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक विकास तिवारी ने की।

संस्थान में विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित कक्षाएं, परीक्षा आधारित अभ्यास और समय-समय पर टेस्ट के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयार किया जाता है। निदेशक विकास तिवारी ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा से पहले नियमित टेस्ट आयोजित किए जाते हैं, ताकि अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके और वे अपनी तैयारी की सही समीक्षा कर सकें।

उन्होंने बताया कि नियमित कक्षाओं के साथ कमजोर विद्यार्थियों के लिए स्पोकन इंग्लिश की विशेष व्यवस्था भी की गई है, जिससे उनका आत्मविश्वास और संचार कौशल बेहतर हो सके। उन्होंने प्रतियोगी छात्रों से अपील की कि जेटेट, शिक्षक भर्ती, रेलवे, एसएससी, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी संस्थान में आयोजित निःशुल्क टेस्ट सीरीज का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

मॉक टेस्ट के सफल आयोजन में संस्थान के निदेशक विकास तिवारी के साथ प्रिंस प्रकाश, नीरज कुमार राउत और खोखन रविदास की सक्रिय भूमिका रही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार में गंगा का बढ़ता जलस्तर बढ़ा रहा चिंता, 13 तटवर्ती जिलों में निगरानी तेज; CM सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

पटना: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

सनौर से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, 105 किमी पैदल यात्रा कर पहुंचेंगे देवघर

बसंतराय: धान की खेती का काम पूरा होने के बाद बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सनौर गांव से दर्जनों कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के

गोड्डा में टीचर्स डे क्विज कॉन्टेस्ट: नेहा-रिया की जोड़ी ने मारी बाजी, अनीषा-रवि दूसरे स्थान पर

गोड्डा: शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय आकाश इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स की ओर से आयोजित दो दिवसीय समारोह के पहले दिन शुक्रवार को सामान्य ज्ञान

वर्षों से दबंगों के कब्जे में थी प्रधानी जमीन, प्रशासन ने कार्रवाई कर प्रधान को दिलाया दखल-कब्जा

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांचपुर सांखी में पिछले पांच-छह वर्षों से विवादित प्रधानी जमीन पर चले आ रहे कब्जे के मामले में प्रशासन