हिरणपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत चुनावी पाठशाला की तैयारियों को लेकर सोमवार को हिरणपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी ने की। उन्होंने पर्यवेक्षकों, बीएलओ और स्वयंसेवक शिक्षकों को मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने तथा सभी पात्र मतदाताओं से एसआईआर प्रपत्र समय पर संग्रहित करने के निर्देश दिए।
एसडीओ ने बताया कि 22 जुलाई को चुनावी पाठशाला से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी बीएलओ, बीएलए और स्वयंसेवक भाग लेंगे। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू, बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।




