खड़गपुर RPF का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन आहट’ में 3 नाबालिगों को बचाया, ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ में एक और बालक सुरक्षित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला/खड़गपुर: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ‘ऑपरेशन आहट’ और ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत चार नाबालिगों को सुरक्षित बचाया।

20 जुलाई को खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन आहट के दौरान तीन नाबालिग लड़कों को एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ यात्रा करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि उन्हें हैदराबाद में बेकरी में काम दिलाने के लिए ले जाया जा रहा था। आधार जांच में तीनों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई। RPF ने बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

वहीं ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत बालेश्वर रेलवे स्टेशन पर चेन्नई मजदूरी के लिए अकेले जा रहे 16 वर्षीय नाबालिग को बचाया गया। बच्चे को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क (1098) के माध्यम से बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया गया।

RPF ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या नजदीकी RPF कर्मियों को दें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में पुराना डीसी मोड़ पर लगेगी गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासन और झामुमो ने किया स्थल निरीक्षण

पाकुड़: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और झामुमो के संस्थापक गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन और झारखंड मुक्ति

पाकुड़ के काशिला मोड़ पर जलजमाव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

पाकुड़: सदर प्रखंड के पाकुड़–बरहरवा मुख्य मार्ग पर स्थित काशिला मोड़ इन दिनों जलजमाव और सड़क पर बने बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन

महेशपुर में झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से की मुलाकात, एसआईआर अभियान की प्रगति पर हुई चर्चा

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महेशपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अंचल

कटिहार: प्राणपुर के गौरीपुर पंचायत में सहयोग शिविर, जन शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

कटिहार: प्राणपुर प्रखंड की गौरीपुर पंचायत स्थित मनरेगा भवन परिसर में मंगलवार को जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया गया।