सुब्रतो कप 2026: घाटशिला ने जीता कोल्हान खिताब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के 65वें संस्करण में मारवाड़ी प्लस टू हिंदी हाई स्कूल, घाटशिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोल्हान प्रमंडल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतियोगिता टाटा टिनप्लेट स्टेडियम में आयोजित हुई।

पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व कर रही घाटशिला की टीम ने पहले मुकाबले में सरायकेला-खरसावां को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल में पश्चिमी सिंहभूम की टीम को 5-0 के बड़े अंतर से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

टीम की कप्तानी दुर्गा टुडू ने की, जबकि राकेश बारिक के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने दोनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के आक्रामक और अनुशासित खेल की दर्शकों ने भी खूब सराहना की।

इस जीत के साथ अब मारवाड़ी +2 हिंदी हाई स्कूल, घाटशिला राज्य स्तरीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेगा। राज्य स्तरीय मुकाबले रांची में आयोजित होंगे।

टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने खिलाड़ियों व कोच को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

शिक्षक दिवस पर सजा डीएवी पाकुड़, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि