कटिहार: एम.जे.एम. महिला कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र में जून 2026 सत्रांत परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून-2026 सत्रांत परीक्षा एम.जे.एम. महिला कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र (एससी-86023) में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा 1 जून से 21 जुलाई 2026 तक कुल 41 दिनों तक आयोजित की गई।

केंद्राधीक्षक सह समन्वयक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा का संचालन इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, सहरसा के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्जा निहाल बेग के निर्देश तथा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपाली मंडल के मार्गदर्शन में किया गया।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुल 10,217 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9,222 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 995 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गईं।

डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि एम.जे.एम. महिला कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। इस अध्ययन केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सुविधा मिल रही है।

परीक्षा के सफल आयोजन पर केंद्राधीक्षक ने इग्नू अध्ययन केंद्र की पूरी टीम, एम.जे.एम. महिला कॉलेज परिवार और क्षेत्रीय केंद्र, सहरसा के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में पुराना डीसी मोड़ पर लगेगी गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासन और झामुमो ने किया स्थल निरीक्षण

पाकुड़: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और झामुमो के संस्थापक गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन और झारखंड मुक्ति

पाकुड़ के काशिला मोड़ पर जलजमाव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

पाकुड़: सदर प्रखंड के पाकुड़–बरहरवा मुख्य मार्ग पर स्थित काशिला मोड़ इन दिनों जलजमाव और सड़क पर बने बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन

महेशपुर में झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से की मुलाकात, एसआईआर अभियान की प्रगति पर हुई चर्चा

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महेशपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अंचल

कटिहार: प्राणपुर के गौरीपुर पंचायत में सहयोग शिविर, जन शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

कटिहार: प्राणपुर प्रखंड की गौरीपुर पंचायत स्थित मनरेगा भवन परिसर में मंगलवार को जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया गया।