कटिहार: बुधनगर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन, विधायक निशा सिंह ने किया शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: प्राणपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बुधनगर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यभर के 551 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसी क्रम में बुधनगर विद्यालय का भी शुभारंभ हुआ।

स्थानीय कार्यक्रम में प्राणपुर विधायक निशा सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता अरुण सिन्हा तथा 20 सूत्री अध्यक्ष जयकांत विश्वास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आशुतोष कुमार ने किया।

अपने संबोधन में विधायक निशा सिंह ने कहा कि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के दो विद्यालयों को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा की सुविधा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होगी और उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।

जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने कहा कि मॉडल स्कूल की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवानंद दास ने बताया कि विद्यालय के संचालन के लिए पांच शिक्षिकाओं की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मध्य विद्यालय बुधनगर के प्रधानाध्यापक अमरनाथ प्रसाद, भाजपा नेता रमेश मंडल, स्थानीय मुखिया रोशन कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में पुराना डीसी मोड़ पर लगेगी गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासन और झामुमो ने किया स्थल निरीक्षण

पाकुड़: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और झामुमो के संस्थापक गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन और झारखंड मुक्ति

पाकुड़ के काशिला मोड़ पर जलजमाव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

पाकुड़: सदर प्रखंड के पाकुड़–बरहरवा मुख्य मार्ग पर स्थित काशिला मोड़ इन दिनों जलजमाव और सड़क पर बने बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन

महेशपुर में झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से की मुलाकात, एसआईआर अभियान की प्रगति पर हुई चर्चा

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महेशपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अंचल

कटिहार: प्राणपुर के गौरीपुर पंचायत में सहयोग शिविर, जन शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

कटिहार: प्राणपुर प्रखंड की गौरीपुर पंचायत स्थित मनरेगा भवन परिसर में मंगलवार को जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया गया।