कटिहार: प्राणपुर में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: प्राणपुर प्रखंड के एक शिव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, धर्म रक्षा और सेवा गतिविधियों को और मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान सेवा सप्ताह के तहत मंदिर परिसर की साफ-सफाई और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही विभिन्न पंचायतों में संगठन की नई समितियों के गठन पर भी सहमति बनी।

बैठक में प्राणपुर, उत्तरी लालगंज और पथरवार पंचायत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर विनोद कुमार, प्रीतम प्रताप सिंह (जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख), अभय कुमार (सह जिला मंत्री), अमित दास (प्रखंड उपाध्यक्ष), अंकित कुमार मंडल (प्रखंड सह संयोजक), रतन मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और सामाजिक एवं सेवा कार्यों को नियमित रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

शिक्षक दिवस पर सजा डीएवी पाकुड़, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि