कटिहार: प्राणपुर के गौरीपुर पंचायत में सहयोग शिविर, जन शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: प्राणपुर प्रखंड की गौरीपुर पंचायत स्थित मनरेगा भवन परिसर में मंगलवार को जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ अभिजीत कुमार, कनीय अभियंता मनीष कुमार, नोडल पदाधिकारी कामेश्वर राम, मत्स्य पदाधिकारी सन्नत कुमार और स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

शिविर में पिछले 30 दिनों के दौरान प्राप्त ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदनों का निष्पादन किया गया। साथ ही जिन लाभुकों की शिकायतों का समाधान हुआ, उन्हें मौके पर ही निष्पादन प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर बीडीओ अभिजीत कुमार ने कहा कि सरकार की यह पहल आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि शिविर में 37 विभागों से संबंधित शिकायतें स्वीकार और निष्पादित की जा रही हैं। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं, मौजूद रहीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

शिक्षक दिवस पर सजा डीएवी पाकुड़, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि