महेशपुर में झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से की मुलाकात, एसआईआर अभियान की प्रगति पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महेशपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा और बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव से मुलाकात की।

बैठक में महेशपुर प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति, संचालन और मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों और प्रगति की जानकारी प्रतिनिधिमंडल को दी।

इस दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने अभियान के दौरान सामने आ रही विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बीएलओ को ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण कार्य में और अधिक सक्रिय करने का आग्रह किया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

बैठक में झामुमो के वरीय जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

शिक्षक दिवस पर सजा डीएवी पाकुड़, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि