पाकुड़ में पुराना डीसी मोड़ पर लगेगी गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासन और झामुमो ने किया स्थल निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और झामुमो के संस्थापक गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं ने शहर के विभिन्न संभावित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पुराना डीसी मोड़ के अंतिम छोर को प्रतिमा स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में चुना गया।

निरीक्षण में जिला परिवहन पदाधिकारी मुजाहिद अंसारी, भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार, जिला अवर निबंधक विकास त्रिवेदी, नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी तथा अंचल अधिकारी अरविंद वेदियां शामिल रहे। वहीं झामुमो की ओर से जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम, श्याम यादव और हबीबुर रहमान मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, आमजन की सुविधा, सुरक्षा और प्रतिमा की दृश्यता जैसे विभिन्न पहलुओं का आकलन किया गया। सभी बिंदुओं पर विचार के बाद पुराना डीसी मोड़ का अंतिम हिस्सा सबसे उपयुक्त स्थान माना गया।

झामुमो जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन, आदिवासी-मूलवासी अधिकारों और राज्य निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष और विचारों से प्रेरणा देगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में पुराना डीसी मोड़ पर लगेगी गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासन और झामुमो ने किया स्थल निरीक्षण

पाकुड़: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और झामुमो के संस्थापक गुरुजी शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन और झारखंड मुक्ति

पाकुड़ के काशिला मोड़ पर जलजमाव और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

पाकुड़: सदर प्रखंड के पाकुड़–बरहरवा मुख्य मार्ग पर स्थित काशिला मोड़ इन दिनों जलजमाव और सड़क पर बने बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन

महेशपुर में झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से की मुलाकात, एसआईआर अभियान की प्रगति पर हुई चर्चा

महेशपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महेशपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अंचल

कटिहार: प्राणपुर के गौरीपुर पंचायत में सहयोग शिविर, जन शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

कटिहार: प्राणपुर प्रखंड की गौरीपुर पंचायत स्थित मनरेगा भवन परिसर में मंगलवार को जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर आयोजित किया गया।