केंद्रीय ऑडिट टीम ने सिविल सर्जन से की मुलाकात, साहिबगंज के स्वास्थ्य केंद्रों के भंडार प्रबंधन की सराहना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय ऑडिट टीम ने जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के स्टोर एवं भंडार प्रबंधन का लगभग 15 दिनों तक गहन निरीक्षण करने के बाद गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान टीम ने ऑडिट के निष्कर्षों और आवश्यक सुझावों पर विस्तार से चर्चा की।

केंद्रीय ऑडिट टीम के सदस्य मो. इसरार सेफिंग और रामेश्वर राय ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के स्टोर का निरीक्षण किया गया। ऑडिट के दौरान दवा स्टॉक, भंडार रजिस्टर, अभिलेखों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

टीम के अनुसार अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में स्टोर का रख-रखाव, दवा भंडारण और रिकॉर्ड प्रबंधन संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के दौरान मरीजों से भी दवाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में बातचीत की गई, जिसमें अधिकांश मरीजों ने संतोष व्यक्त किया।

सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने केंद्रीय ऑडिट टीम का स्वागत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं व्यवस्थित भंडार प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने टीम द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लागू करने का आश्वासन भी दिया।

बैठक में जिला स्टोर कीपर विष्णु कुमार, डीडीएम स्टोर अमित कश्यव तथा पूर्व स्टोर कीपर प्रवीण सक्सेना भी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार रेल मंडल के तीन स्टेशनों का होगा कायाकल्प, डीआरएम ने किया निरीक्षण

कटिहार: यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार रेल मंडल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास

प्राणपुर में बिजली संकट गहराया, कम आपूर्ति और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

प्राणपुर (कटिहार): प्राणपुर क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें 24

कटिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, सोलर रूफटॉप लगाने पर जोर

कटिहार: विकास भवन में गुरुवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

गोड्डा में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन

गोड्डा: देश की शिक्षा व्यवस्था, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं तथा छात्रों के आंदोलन पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को झारखंड